फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rajiv's upstart protest chaos

राजीव नवोदय की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन

Mon, 26 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 26 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rajiv's upstart protest chaos
प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्यालय में शिक्षकों के खाली पद नहीं भरे गए हैं जबकि नए भवन का भी निर्माण नहीं हो सका है। इसके अलावा अन्य समस्याएं मुंह बाएं खड़ी हैं। गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी का घेराव किया।

विज्ञापन


अभिभावकों डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर पांच अक्तूबर को विद्यालय के समीप गरुड़ मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। सोमवार को राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने डीएम से विद्यालय में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के पद शीघ्र भरने, चयनित स्थल पर विद्यालय भवन का शीघ्र निर्माण करने, अस्थायी भवन की दशा शीघ्र सुधारने, विद्यालय में प्रकाश की उचित व्यवस्था करने, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और पीने के पानी की व्यवस्था करने, महिला, पुरुष वार्डन की शीघ्र तैनाती करने समेत बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ बच्चों को देने की मांग की।
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने विद्यालय की समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन समस्याएं आज भी जस के तस हैं। घेराव और ज्ञापन देने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट, रमेश गढ़िया, कैलाश गोस्वामी, कविता बिष्ट, विलेश गुरंग, माधवी कपकोटी, संतोष,  विमला बिष्ट, पार्वती देवी, शांति देवी, विमला धामी, नंदिनी टाकुली और गीता देव आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed