फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rajiv Gandhi Navodaya school

बच्चों का भविष्य सुधारने की पहल

Mon, 02 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 02 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) ने बच्चों का भविष्य सुधारने की पहल की है। इसके तहत प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भवन निर्माण समेत स्कूल की समस्याओं के समाधान की मांग की है। पीटीए अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट के साथ आए अभिभावकों ने रविवार को डीएम भूपाल सिंह मनराल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्राचार्य सहित कई शिक्षकों के पद भरने, चयनित स्थल पर स्कूल भवन का शीघ्र निर्माण करने, भवन निर्माण तक बच्चों के लिए अस्थायी रूप से लैब, पुस्तकालय की व्यवस्था करने, अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था करने, स्कूल भवन की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी, विद्युत, पेयजल, फर्नीचर, खेलकूद सामग्री, साज सज्जा आदि के लिए पर्याप्त बजट दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में कई अभिभावक अपने बच्चों को राजीव नवोदय स्कूल से निकालकर अन्य स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हो रहे हैं। ज्ञापन में धीरज चंद्र जोशी, मंगल सिंह बिष्ट, मुरलीधर जोशी, विपिन चंद्र बिष्ट, रमेश तिरुवा, संतोष गुरुंग के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed