फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rainy losses now to prepare to deal with: DM

बरसात में होने वाले नुकसान से निपटने के लिए अभी से करें तैयारी : डीएम

Wed, 27 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rainy losses now to prepare to deal with: DM
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 डीएम भूपाल सिंह मनराल ने अधिकारियों को मानसून अवधि में होने वाली क्षति से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां रह रहे परिवारों के आपात स्थिति में निवास के लिए जगह निर्धारण करने, बरसाती नालों और नदियों के किनारे के भवनों को शीघ्र चिन्हित करने को कहा। जीर्ण शीर्ण विद्यालय भवनों को चिन्हित करके उन्हें सुरक्षित स्थलों पर संचालित करने, पीने के पानी, बिजली, संचार, खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के अलावा सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्व व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व में बनाए गए सेवन डेस्क का नाम अब इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम हो गया हे।

जिसके तहत टास्क फोर्स का गठन हो चुका है। इसमें सीएमओ, उद्यान, कृषि, आरईएस के ईई और डीएफओ को प्रभारी नामित किया गया है। उन्होंने प्रभारियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित अपने अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, एडीबी और एनएच के अभियंताओं को अपनी अपनी सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। भूस्खलन से सड़क के बंद होने पर उसे तत्काल खोला जाए। डीएसओ को कहा खाद्यान्न, डीजल, पेट्रोल केरोसिन समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की दूरस्थ क्षेत्रों मे समय पर उपलब्धता होनी चाहिए। सीएमओ को अस्पतालों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष उपलब्ध डाक्टरों और अन्य स्टाफ की संख्या और रिक्त पदों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने और जीवन रक्षक दवाइयों का स्टाक समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात रहने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली, संचार दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक में एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम बागेश्वर फींचा राम चौहान, कपकोट केएस टोलिया, गरुड़ रवींद्र बिष्ट, प्रभारी जिला कार्यालय रिंकू बिष्ट, कांडा रेखा कोहली, तहसीलदार बागेश्वर खुशबू आर्या, कपकोट मदन सिंह बिरोड़िया, कांडा कृष्ण कुमार, दुग नाकुरी महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed