{"_id":"60982d4c8ebc3e8dbe5c40e7","slug":"rain-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4238889151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मई में बारिश का सिलसिला जारी है। रोजाना की तरह दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। वहीं जिले के कांडा, दुगनाकुरी आदि तहसील क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी है।
जिले में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहता था। इस दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता था, लेकिन इस वर्ष बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं हुआ है।
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल थे। दोपहर बाद आसमान बादलों से ढक गया और जिला मुख्यालय समेत दुगनाकुरी और कांडा क्षेत्र में झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार रात भी जिले में बारिश हुई। इसे गरुड़ में चार मिमी और बागेश्वर में ढाई मिमी मापा गया। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने बताया कि हल्की बारिश से फल और सब्जियों को लाभ मिल रहा है। वहीं प्राकृतिक जलस्रोतों में भी पानी के स्तर में सुधार हो रहा है।