फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   rain in bageshwar

हरसीला-पुड़कुनी मोटर मार्ग में सुरक्षा दीवार के साथ ही कल्वर्ट क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain in bageshwar
बागेश्वर के हरसीला-पुड़कुनी सड़क पर क्षतिग्रस्त दीवार और कलवर्ट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। बृहस्पतिवार सुबह रीमा, धरमघर क्षेत्र में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। वहीं बुधवार शाम कपकोट क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के कारण हरसीला-पुड़कुनी मोटर मार्ग में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया है। सतचौड़ा-जलथाकोट सड़क में भी सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रीमा, धरमघर क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। एक घंटे बाद बारिश रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, कपकोट में बुधवार शाम कुछ देर तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को हरसिला से पुड़कुनी को जोड़ने वाली सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया। सुरक्षा दीवार ढह गई। सड़क पर बना कलवर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया में बड़ा गड्ढा हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, सतचौड़ा से जलथाकोट जाने वाली सड़क की भी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्र के लछम सिंह कनवाल, दिनेश चंद्र, पवन चंद्र, हरिबल्लभ, दीवान सिंह, पूरन दत्त, पूरन सिंह ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है। कहा है कि सड़क की मरम्मत नहीं गई तो यातायात बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सरयू उफान पर
बागेश्वर। रीमा, धरमघर, कपकोट क्षेत्र में बारिश से सरयू नदी उफान पर आ गई है। बागेश्वर में सरयू के दोनों तट जलमग्न हो गए हैं। श्मशान घाट डूब गया है। श्मशान घाट जलमग्न होने से बागनाथ मंदिर परिसर में बने शवदाह गृह में शवों को जलाना पड़ रहा है। सरयू का जल मटमैला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed