फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain caused destruction in Kapkot

कपकोट में अतिवृष्टि का तांडव-खतगड़ा में पुलिया ध्वस्त, कई घरों में घुसा मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Rain caused destruction in Kapkot
कपकोट के खटगड़ा में भूस्खलन से मकानों के लिए पैदा हुआ खतरा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार की देर रात से शनिवार तड़के तक हुई भारी बारिश से कपकोट में जबरदस्त तबाही मची है। कपकोट के खटगड़ा गधेरे में पुलिया ध्वस्त होने से तीन गांवों की करीब साढ़े तीन हजार की आबादी का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। डिग्री कॉलेज, जीआईसी के लिए आवागमन बाधित हो गया है। खेत और पैदल रास्ते बह गए हैं। भूस्खलन से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। जिला मुख्यालय में भी शुक्रवार की रात को मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन

कपकोट में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे से शनिवार सुबह तक तेज बारिश हुई। बारिश से कपकोट के खटगड़ा गधेरे में खटगड़ा, बसकूना, असों गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। यह पुलिया तीनों गांवों को कपकोट तहसील, ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ती थी। पुलिया ध्वस्त होने से तीनों गांवों के लोग एक प्रकार से गांवों में ही कैद हो गए हैं। गधेरे के उफान में आने से गधेरे के दोनों छोरों पर भूस्खलन हुआ है। कई मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

खटगड़ा के भरत सिंह, हरीश सिंह, जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, जनक सिंह, जसपाल सिंह के खेत बह गए हैं। गधेरे में कई पेड़ गिर गए हैं। खटगड़ा गधेरे में आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए बनाई गई सिंचाई विभाग की 20 मीटर सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। भूस्खलन से कई पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए हैं। बागेश्वर के विनसर में चंदन प्रसाद के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। मकान के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफलीगैर में कलवर्ट बंद होने से गणेश रौतेला समेत तमाम लोगों की दुकानों में मलबा घुस गया।
उधर, भैरूचौबट्टा में पुलिया की सुरक्षा दीवार और तल्ला भैरू स्यूनेवाड़ का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। तिलाड़ी, सिमायल पेयजल योजना की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। कई घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। दफौट में कई पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घरों में मलबा घुस गया। रास्ते भी बह गए हैं। बसकूना में भी व्यापक तबाही मची है। घरों, खेतों में मलबा पट गया है।

कपकोट के खटगड़ा में क्षतिग्रस्त पुलिया।

कपकोट के खटगड़ा में क्षतिग्रस्त पुलिया।- फोटो : BAGESHWAR

पकोट के पोलिंग गांव में प्रताप राम की गौशाला में गिरा बोल्डर।

पकोट के पोलिंग गांव में प्रताप राम की गौशाला में गिरा बोल्डर। - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed