{"_id":"59ee1f8b4f1c1b6d548b88dd","slug":"rage-on-sending-pensioners-forms-to-treasury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों के प्रपत्र कोषागार नहीं भेजने पर रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों के प्रपत्र कोषागार नहीं भेजने पर रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की जिला इकाई की बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से कुछ अवकाश प्राप्त शिक्षकों के पेंशन के प्रपत्र आज तक कोषागार को नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताई गई। तय किया गया कि यदि पेंशन संबंधी प्रपत्र शीघ्र कोषागार नहीं पहुंचे और अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ अवकाश प्राप्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं ट्रेजरी में नहीं मिल रही हैं। इससे उन्हें अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को सामूहिक बीमा का लाभ और वर्ष 2103-14 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विभिन्न देयकों का भी भुगतान लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों की उदासीनता से वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सातवें वेतनमान का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। बैठक बीएस कर्म्याल, किशन राम तिरूवा, आनंद बल्लभ कांडपाल, बची सिंह रौतेला, केशर सिंह कर्म्याल, नंदन नेगी, हरि दत्त खोलिया, आनंद भंडारी आदि थे।
विज्ञापन