फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Quickly solve problems of primary schools

प्राइमरी स्कूलों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें

Sat, 22 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट Updated Sat, 22 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Quickly solve problems of primary schools
किड़ई में बैठक में मौजूद स्कूल प्रबंधन समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नाकुरी पट्टी के विभिन्न राजकीय प्राइमरी स्कूलों की प्रबंध समितियों की बैठक में स्कूलों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। बैठक में स्कूलों में पानी के संयोजन देने, पाठशाला भवनों की छतों की मरम्मत और चहारदीवारी का निर्माण शीघ्र करने की मांग की गई।

प्राइमरी स्कूल किड़ई, होराली प्रबंधन समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्कूलों में शौचालय बने हैं लेकिन पानी की कमी के कारण कई बार उनकी सफाई प्रभावित हो जाती है। भवनों की हालत भी ठीकठाक नहीं है। हल्की बरसात में वह टपकनी शुरू हो जाती हैं। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर भी नहीं हैं। जमीन में बैठने से नौनिहालों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। कैवल्य एजूकेशन फाउंडेशन मुंबई के फेलो ईशान गुप्ता ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा समूह की जागरूकता से सरकारी स्कूल बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में ही दाखिला कराने को कहा। बैठक में शासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने की मांग की गई। वहां ग्राम प्रधान कवींद्र सिंह चौहान, शिक्षकों में अनीता राठौर, सीआरसी समंवयक गणेश पाठक समेत विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed