फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Questions on the functioning of Loniew and PMGSY

लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल 

Tue, 26 Feb 2019 12:03 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Tue, 26 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Questions on the functioning of Loniew and PMGSY
बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग की खस्ताहालत। - फोटो : amar ujala
बालीघाट- रीमा मोटर मार्ग में रविवार की रात हुए हादसे से लोनिवि व पीएमजीएसवाई की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस सड़क की देखरेख का काम इन दोनों विभागों के पास है। इसके बाद भी सड़क की दशा में सुधार नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रविवार रात चिड़ंग के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यह सड़क विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाल बनी हुई है। सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। दुर्घटना के लिए संवेदनशील स्थानों पर पैरापिट बनाने की मांग को भी लोनिवि व पीएमजीएसवाई ने खारिज कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि तुपेड़ से लेकर बनलेख तक सड़क की हालत काफी खराब है। लाल पहाड़ के पास हमेशा ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस जगह पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। पुंगर घाटी विकास मंच के राजेश रौतेला, हरीश कालाकोटी समेत कई लोगों ने सड़क की दशा में सुधार करने की मांग की है। ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता संजय पांडे ने बताया कि सड़क का कुछ हिस्सा पीएमजीएसवाइ व कुछ हिस्सा लोनिवि के पास है। लोनिवि के अधीन आने वाले क्षेत्र में सड़क स्थिति ठीक है। जिन स्थानों पर गड्ढे हैं उन्हें शीघ्र भरा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अनसुना कर रहे हैं विभा
बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला का कहना है कि बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग की दशा में सुधारने  की मांग को लेकर उन्होंने पिछले सालों में कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र दिए। लेकिन, उन्हें अनसुना किया जा रहा है। मोड़ों पर क्रास बैरियर व पैरापिट बनाने की मांग भी नहीं सुनी जा रही है। हादसों के बाद भी प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed