फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   proyest in bageshwar

जिसे काम करते पाया, उसे सिसौंण लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
proyest in bageshwar
दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी को बिच्छू घास लगाते आंदोलनकारी।
बागेश्वर। हड़ताली कर्मचारियों ने कार्यालयों में काम कर रहे जनरल ओबीसी कर्मचारियों की पड़ताल के लिए छापे मारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बागेश्वर और गरुड़ में हड़ताली कर्मियों ने तमाम कार्यालय खंगाले। बागेश्वर में ग्रामोद्योग विभाग में कुछ जनरल ओबीसी के कर्मचारी कार्यालय में कार्य करते हुए मिले। हड़ताली कर्मचारियों ने उन्हें बिच्छू घास लगाकर कार्यालय से बाहर निकाला और आंदोलन स्थल तक ले आए।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि आंदोलन को कमजोर करने वाले कर्मचारियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। यदि वह लोग आंदोलन में शामिल नहीं हैं तो संगठन को लिखकर दे दें। कहा है कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत एकता होती है। संगठन को कमजोर करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। इधर, कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि वह काम करने के लिए कार्यालय नहीं गए थे। कुछ पुराने काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed