{"_id":"221e8fb22dd4cb595c4aa90de7b5e741","slug":"provide-prompt-application-cjm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं : सीजेएम
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Tue, 26 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने नेशनल प्लान ऑफ एक्शन फॉर 2015-16 शुरू किया है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इंटरनेशनल मिसिंग चिल्ड्रन डे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शिविर की अध्यक्षता करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय ने अभिभावकों से लापता परिजनों संबंधी आवेदन पत्र देने को कहा। ताकि उनकी सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा सकें। सीओ धनी राम ने लापता लोगाें की गुमशुदगी दर्ज कराने की अपील की। ताकि उनकी समय पर खोजबीन की जा सकेे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिसके पति सात साल से लापता हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग से परित्यक्ता पेंशन दिलाई जाएगी। इस मौके पर 18 लापता लोगों के अभिभावकोें ने आवेदन दिए।
विज्ञापन
कानूनी जागरूकता शिविर में प्राधिकरण की सचिव ज्योत्स्ना, सिविल जज जूनियर डिविजन, तहसीलदार पीएस मेहरा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।