फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest to remove electric wires

खेतों के बीच से बिजली की लाइन को हटाने की मांग लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
protest to remove electric wires
बागेश्वर में खेतों से बिजली की लाइन हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मेहनरबुंगा के किसानों ने खेतों पर बिछाई जा रही 11 केवी हाइटेंशन लाइन हटाने को लेकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग की है कि बिजली लाइन को खेतों के बजाय नदी किनारे ले जाया जाए।
विज्ञापन

गांव के किसानों का कहना है कि उनके खेतों के बीच से 11 केवी की बिजली लाइन बिछाई जा रही है। अगर यहां लाइन बिछाई जाती है तो कभी भी हादसा हो सकता है। किसान कभी भी करंट की चपेट में आ सकते हैं। उनका कहना था कि लोग दिन-रात खेतों में काम करते हैं। कृषि लोगों की आजीविका का साधन है। बिजली लाइन बिछने से किसानों के लिए खतरा हो जाएगा। उनकी खेती चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में यूपीसीएल के इंजीनियरों को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने लाइन का एलाइनमेंट बदलने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन भेजने वालों में सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, बहादुर सिंह बिष्ट, गौरव पाठक, राजा पांडेय, सुरेश कुुमार, दिनेश कुमार, अर्जुन देव, जगदीश पांडेय, रमेश राम, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed