फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Postopone over Assurance

Bageshwar News: कूड़ा निस्तारण के विरोध में चल रहा आंदोलन स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest Postopone over Assurance
बागेश्वर में दफौट घाटी युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष हेमंत बिष्ट का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दफौट सड़क के किनारे बागेश्वर नगर के कूड़े का निस्तारण करने के विरोध में चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार की रात समझौते के बाद स्थगित हो गया है। नगर पालिका के ईओ ने दफौट रोड में कूड़ा निस्तारण न करने का लिखित आश्वासन दिया है। वहीं दफौट क्षेत्र के लोगों ने कूड़ा निस्तारण के विरोध के साथ ही दफौट क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए दफौट घाटी युवा संघर्ष समिति का गठन कर दिया है। हेमंत बिष्ट को संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दफौट क्षेत्र के लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दफौट रोड में पुलिस लाइन लाइन के पास नगर के कूड़े का निस्तारण करने का विरोध करते हुए कूड़े के वाहन लौटा दिए थे। कूड़ा डंपिंग जोन पास बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार की रात नगरपालिका के ईओ सतीश कुमार आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचे। आंदोलनकारियों की मांग पर उन्होंने दफौट रोड के किनारे कूड़ा निस्तारण न करने का लिखित आश्वास दिया। कहा कि नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसके लिए जमीन चयनित कर ली गई है। चयनित भूमि पर ही कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। एक साल के भीतर ट्रंचिंग ग्राउंड बनकर तैयार हो जाएगा। फिर कूड़ा निस्तारण की कोई समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

रमेश चंद्र चंदोला बने समिति के संरक्षक
धरनास्थल पर दफौट क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए दफौट घाटी युवा संघर्ष समिति का गठन किया गया। रमेश चंद्र चंदोला को समिति का संरक्षक, कुंदन कन्याल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भरत दफौटी, पवन कुमार को उपाध्यक्ष, विवेक दफौटी को सचिव, हयात राम को सह सचिव, मनोहर सिंह मलड़ा को मंत्री, भूपेश दफौटी को कोषाध्यक्ष, योगेश पांडे को मीडिया प्रभारी, रणजीत जनौटी को सह मीडिया प्रभारी, मदन राम, आनंद तिवारी, उमेश दफौटी, गणेश रावत, संतोष दफौटी, जीवन जोशी, नंदन कन्याल, रणजीत दफौटी, सुनील कुमार, दर्शन राम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संघर्ष समिति ने कहा है कि दफौट रोड के किनारे कूड़ा नहीं फेंकने दिया जाएगा। इलाके की समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed