फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Ankita Death Case

अभाविप ने जलाया अंकिता के हत्यारोपियों का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Ankita Death Case
बागेश्वर में अंकिता के हत्यारोपियों का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अंकिता हत्याकांड के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हत्यारोपियों का पुतला जलाया और सरकार से जल्द से जल्द दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग की। उधर, अंकिता को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न संगठनों के विद्यार्थियों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

अभाविप के जिला संयोजक सौरभ जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। नगर उपाध्यक्ष बबलू मेहरा ने कहा कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की जाए। वहां पर हिमांशु जोशी, हरेंद्र दानू, खजान, ललिता थापा, रजनी, क्रांति, पूजा, भावना आदि थीं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका पुतला
बागेश्वर। अंकिता हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने पुतला फूंका। व्यापारियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे में एकत्र व्यापारियों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा और सोमेश्वर में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। अंकिता हत्याकांड के विरोध में युवाओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर से चौघानपाटा तक कैंडल मार्च निकाला। छात्रा रिया कुटोला ने कहा की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। वहां पर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े लोग थे। इधर, सोमेश्वर में सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। रामलीला मंच से शुरू हुआ कैंडल मार्च सोमेश्वर चौराहे में पहुंचा। सभा में अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने अंकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की। वहां पर मदन मोहन सनवाल, विजय गिरी, शिवेंद्र बोरा, विनोद पांडे, जीया नयाल, भूमिका भंडारी, कुणाल गोस्वामी, भुवन गिरी आदि थे। संवाद
जन संगठनों ने द्वाराहाट में निकाला कैंडल मार्च
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंकिता हत्याकांड से आक्रोशित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। रानीखेत रोड घटगाड़ से हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। मृतका अंकिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहां पर लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, केपीएस अधिकारी, अनिल चौधरी, ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, नारायण रावत, शेखर कांडपाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी थे। संवाद
‘अपनी जिम्मेदारियों से बच रही सरकार’
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अंकिता हत्याकांड में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए
गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने राज्य कानून व्यवस्था पोल खोल दी है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती है। हत्यारों को भाजपा से निष्कासित करने से अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा।

टम्टा ने कहा कि भाजपा के शासन में राज्य की जनता सुरक्षित नहीं है। राज्य में बढ़ते अपराधों के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार नहीं लेगी तब तब राज्य कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है। वहीं, सरला आश्रम कौसानी से जुड़ी दीक्षा बहन ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए राज्य की महिलाएं एकजुट होने को कहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या से देवभूमि कलंकित हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed