फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Program will open the way for the all-round development of the children by the parents

बच्चों के सर्वांगीण विकास की राह खोलेगा शिक्षक अभिभावक के द्वार कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Program will open the way for the all-round development of the children by the parents
बागेश्वर के नाचती में अभिभावकों से जानकारी हासिल करते शिक्षक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका नाचती के शिक्षकों ने शिक्षक अभिभावक के द्वार कार्यक्रम चलाया। प्रभारी प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने सेवित क्षेत्रों में तीन दर्जन से अधिक अभिभावकों से मिलकर उनके बच्चों की शिक्षा को लेकर चर्चा की। घर पर होने वाली शैक्षिक और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित करने को कहा। इसके अंतर्गत शिक्षक बांसे, वरुंग, नाचती के छात्र-छात्राओं के घर गए। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मासिक परीक्षा, गृह कार्य, कक्षा कार्य की जानकारी अभिभावकों को दी। उन्हें बच्चों के कमजोर और मजबूत पक्ष के बारे में बताया। विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों का सहयोग लेकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए शिक्षक लगातार प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह बड़ती, एसएमसी अध्यक्ष अनीता देवी, अभिभावक भग राम, राधा देवी, मंजू देवी, खीम राम, गोविंद सिंह, हीरा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed