फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Priority is given to education, health, drinking water and women empowerment.

Bageshwar News: शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और महिला सशक्तीकरण प्राथमिकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Priority is given to education, health, drinking water and women empowerment.
बागेश्वर। अपूर्वा पांडेय ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने विधिवत कार्य शुरू किया। जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना प्राथमिकता बताया। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को 2018 बैच की आईएएस अपूर्वा ने बागनाथ मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया। दोपहर बाद उन्होंने जिला कार्यालय में जिलाधिकारी का चार्ज ग्रहण किया। कोषागार का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी ली। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तीकरण के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ योजनाओं को लोगों तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा। कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने, समस्याओं को जल्द दूर कर उनका जीवन सरल बनाने पर जोर रहेगा। पेयजल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणाओं समेत अन्य लंबित योजनाओं का निर्माण , लंबित योजनाओं को जल्द पूरा कराने पर जोर रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव पर जोर रहेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed