{"_id":"63d6ba9b19a54426f758fd28","slug":"preprations-for-hath-se-hath-jodo-yatra-bageshwar-news-hld48981147-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाया जाएगा
विज्ञापन
बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया है।
रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डसीला ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए विकासखंड स्तर पर प्रभारी और सह प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। नगरों में भी प्रभारी, सह प्रभारी बनाए गए हैं। यात्रा को जिले में सफल बनाया जाएगा। यात्रा से जनता को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला लिया है। कांग्रेस देश में व्याप्त असुरक्षा की भावा को खत्म करना चाहती है। भारत जोड़ो यात्रा में इस पर सफलता भी मिली।
कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश ऐठानी ने कहा कि यात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा। बैठक में रणजीत दास, किशन गिरि, कुंदन गिरी, गोपा धपोला, सुनीता टम्टा, चंद्रप्रकाश दानू, उमेश उपाध्याय, दरपान राम, फिरोज खान, संतोष कुमार, दीपक गढ़िया, केवलानंद, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सुनियोजित तरीके से हो हो रहा नशे का कारोबार:टम्टा
बागेश्वर। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा का कहना है कि उत्तराखंड में सुनियोजित तरीके से नशे का कारोबार फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर ही नहीं, पूरे राज्य में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। राज्य की सीमाओं में स्मैक जैसा घातक नशा कैसे पहुंच रहा है, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित गिरोह नशे के कारोबार को फैला रहा है। नौकरशाही और राजनीति के संरक्षण के बगैर नशे का कारोबार संभव नहीं है। कहा कि नशे का जाल फैलाकर उत्तराखंड के युवाओं का बर्बाद करने का षड्यंत्र चल रहा है। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी के इस घालमेल को हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान जनता के सामने रखा जाएगा। नशे के करारोबार पर रोक नहीं लगी तो उत्तराखंड के युवाओं की भविष्य बर्बाद हो जाएगा। संवाद
फोटो 29 बीजीएस 05 पी