फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   413 cattle housed in five *gaushalas* (cow shelters), yet stray animals continue to roam the streets.

Bageshwar News: पांच गोशालाओं में 413 गोवंश, फिर भी सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु

Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
413 cattle housed in five *gaushalas* (cow shelters), yet stray animals continue to roam the streets.
बागेश्वर। लावारिस गोवंश को आश्रय देने के लिए जिले में पांच गोशालाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें कुल 413 लावारिस गोवंश को रखा गया है। पांच गोशालाओं की क्षमता करीब 420 पशुओं की है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़, खौलसीर काफलीगैर, हथरसिया स्यांकोट, मनकोट और मनकोट के अनुबंधित गोशाला में लावारिस गोवंश को संरक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 13 ग्राम्य गोसेवक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इन गोशालाओं में रखे पशुओं के भरण-पोषण के लिए संचालकों को प्रति पशु प्रतिदिन 80 रुपये की दर से अनुदान दिया जाता है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों को चिह्नित किया जाता है। इसके बाद स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के सहयोग से उन्हें गोशालाओं तक पहुंचाया जाता है। गोशालाओं की क्षमता लगभग पूरी होने के कारण नए लावारिस पशुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की भी जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर की सड़कों पर लावारिस गोवंश
नगर और आसपास की सड़कों पर लावारिस गोवंश की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विभिन्न मार्गों पर गोवंश झुंड में घूमते और सड़क के बीचोंबीच बैठे नजर आते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर की व्यस्त सड़कों पर कई बार गोवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं। वहीं, सड़क के बीच झुंड में खड़े या बैठे गोवंश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। कम रोशनी में सड़क पर बैठे गोवंश दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।


कोट
नगर में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। गरुड़ ब्लॉक के जैसर में 150 पशुओं की क्षमता वाली नई गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। नगर के आसपास भी गोसदन बनाने के लिए राजस्व विभाग की मदद से जमीन की तलाश की जा रही है। - डॉ. केके जोशी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बागेश्वर

फोटो 30 बीजीएस 02 पी- बागेश्वर में सड़क में लावारिस घूम रहे गोवंश। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed