{"_id":"577a95bd4f1c1b6f0c7fa034","slug":"prd-youth-took-to-the-streets-the-procession-taking-the-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे पीआरडी जवान, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे पीआरडी जवान, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पीआरडी जवान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट के बीओ शांति प्रकाश आर्य को जिला युवा कल्याण अधिकारी बनाए रखने की मांग को लेकर पीआरडी स्वयं सेवक सड़क में उतर आए। गुस्साए स्वयंसेवियों ने सोमवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। विभागीय उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल को ज्ञापन देकर मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
इस मौके पर पीआरडी जवानों ने कहा कि कपकोट के बीओ पीआरडी शांति प्रकाश आर्य ने जब से युवा कल्याण और प्रांतीय विकास दल अधिकारी का कार्यभार संभाला है। तब से सभी गतिविधियां बेहत्तर चल रही हैं। महिला एंव पुरूष पीआरडी जवानों के से उनका व्यवहार ठीक चल रहा था। उनका कार्यकाल अच्छा चल रहा था। इस बीच विभाग के निदेशक ने पीएस पथनी को डीवाईओ बना दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने उच्चाधिकारियों से आर्य को डीवाईओ और पथनी को व्यायाम प्रशिक्षक का काम सौंपने, डीएम से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। धरना देने वालों में पीआरडी हित संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, हरीश राम, नितिन बिष्ट, कैलाश राम, ब्लाक कमांडर कपकोट कुंदन राम, नीमा वर्मा, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, मुन्नी भंडारी, खीला पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन