फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Prabhatfari on the state foundation day

राज्य स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी

Fri, 09 Nov 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 09 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Prabhatfari on the state foundation day
राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में गीत की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्थापना दिवस पर प्रात: जिला मुख्यालय में प्रभातफेरी निकाली गई। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े मामलों का प्रभावी ढ़ंग से निस्तारण करना होगा। साथ ही पलायन रोकने के लिए ठोस पहल करनी होगी। 
विज्ञापन


 इस मौके पर 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक हुए अल्मोड़ा महोत्सव में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले कार्मिकों, स्वयं सेवियों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  मदन लाल साह, गिरीश मल्होत्रा, जेसी दुर्गापाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में एसडीएम विवेक राय, डीडीओ केके पंत, सीईओ जगमोहन सोनी, डीईओ राय साहब यादव, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी आदि उपस्थित थे। संचालन डा. विद्या कर्नाटक और कपिल नयाल ने किया।  कलक्ट्रेट में स्वयं सहायता समूहों, कृषि, उद्यान, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों ने प्रदर्शनी भी लगाई। नवयुवक मंगल दल, संपर्ण सांस्कृतिक दल, मानस पब्लिक स्कूल, एडम्स जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज समेत अन्य विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 
विज्ञापन


सीडीओ मयूर दीक्षित ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इधर केडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कपीना में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रबंधक संतोष जोशी, प्रधानाचार्या वंदना जोशी आदि ने विचर रखे। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में भी राज्य स्थापना दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया गया। एनएसएस स्वयं सेवियों ने सफाई अभियान चलाया। कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष संजय कुमार, आईडी तिवारी, आदि ने विचार रखे। संचालन मदन सिंह नेगी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने  राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, चंदन बोरा, राजेश जोशी, गणेश मेहरा आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed