फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power supply restored after 22 hours

22 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored after 22 hours
बागेश्वर में टूटी बिजली लाइनों को सुधारते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। जिले में दो दिन हुई बारिश और बर्फबारी बिजली लाइनों पर कहर बनकर टूटी। कई जगह इतनी बर्फ गिरी कि पेड़ उसका वजन तक नहीं सह सके। इस कारण कई पेड़ और उनकी टहनियां बिजली की लाइन पर गिर गए। इससे बिजली लाइन भी टूट गई।
विज्ञापन

कपकोट में असों के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन टूट गई। इससे संपूर्ण कपकोट क्षेत्र में 22 घंटे तक बिजली बाधित हो गई। शनिवार दोपहर 11:30 बजे बिजली सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि शुक्रवार शाम तक बारिश की वजह से पेड़ नहीं हट सका था। वहीं कांडा क्षेत्र के ग्राम सेरी-भंतोला-कमेड़ीदेवी वाली लाइन भी पातल तक होल्ड हो चुकी है। वहां से धरमघर की ओर लाइन सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से संचार सेवा बाधित
कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से मोबाइल टावरों ने भी काम करना बंद कर दिया। ऐसे में संचार सुविधा भी छिन गई। बैटरी डाउन होने से भी मोबाइल फोन खिलौना गए थे। ग्रामीण क्षेत्र में गुल हो रही बिजली का बुरा असर शहर में भी रहा। वहां लाइन सुधारने के कारण शहर में भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed