फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news: Survey has done.

Bageshwar News: आपदा प्रभावित गांव बास्ती का भूसर्वेक्षण किया

Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Positive news: Survey has done.
बागेश्वर। भूवैज्ञानिक एम थपलियाल ने बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ आपदा प्रभावित बास्ती गांव का भूसर्वेक्षण किया। ग्राम पंचायत बास्ती में कुछ दिन पहले हुए भूस्खलन से आवासीय मकानों के लिए खतरा बना है। बास्ती की आबादी के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कांडा की एसडीएम मोनिका से वार्ता कर प्रभावित स्थल की भूगर्भीय जांच कराने के लिए कहा था। इसलिए राजस्व निरीक्षक पप्पू लाल, भूवैज्ञानिक एम थपलियाल ने बृहस्पतिवार को राजस्व टीम के साथ बास्ती में प्रभावित स्थल का सर्वेक्षण किया। यह टीम अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को जल्द सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बास्ती के प्रभावितों के विस्थापन का फैसला लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed