फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Porthing Motorway worse than Kharanjja road

खड़ंजा मार्ग से भी बदतर हाल में पोथिंग मोटर मार्ग

Fri, 09 Jun 2017 10:17 PM IST
कपकोट (बागेश्वर), अमर उजाला ब्यूरो
कपकोट (बागेश्वर), अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Porthing Motorway worse than Kharanjja road
बदहाल पड़ा पोथिंग मोटर मार्ग।  - फोटो : amar ujala

कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग की स्थिति खड़ंजा मार्ग से भी बदतर हो गई है। इस सड़क पर न तो आज तक डामरीकरण किया गया और न ही नाली और पैराफिट बनाए गए। गड्डों में तब्दील हो चुकी इस सड़क पर जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन हो रहा है। तीन किमी लंबी कपकोट-पोथिंग-उछात सड़क का निर्माण लोनिवि ने वर्ष 2011-12 में किया था। उपेक्षा के कारण यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क में आज तक न तो नाली ही बनाई गई और न ही पैराफिट बनाए गए।

विज्ञापन


स्क्रबर नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर बहता है। इससे कई स्थानों पर सड़क के बीचोबीच नालियां बन गई हैं। सड़क खड़ंजा मार्ग जैसी नजर आ रही है। क्षेत्र के लोगों को इसी सड़क में वाहनों का संचालन करने को मजबूर होना पड़ता है। दोपहिया वाहनों के संचालन में हर समय खाई में गिरने का खतरा बना रहता है। बरसात में मलबा आने से सड़क बंद हो जाती है। लोगों को तीन से पांच किमी तक की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में निर्माणदायी संस्था के जेई एसके सैनी ने बताया कि सड़क के सुधार और डामरीकरण के लिए पिछले साल शासन को 336.50 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। यह प्रस्ताव शासन से वापस आ गया है। अब नए रेट से इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। धनराशि मिलने पर ही सड़क का सुधार हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed