फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news: potician done conference.

Bageshwar News: ‘आपदा पर राजनीति करने से पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस’

Wed, 26 Jul 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Political news: potician done conference.
बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कांग्रेस नेताओं के आपदा राहत कार्यों में ढिलाई के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा है।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनमुद्दों पर हमेशा चुप्पी साधने वाली कांग्रेस आज आपदा पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता आपदा प्रभावितों की मदद करने के स्थान पर आरोप लगा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में कांग्रेस सरकार की नाकामी किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस को सीएम बदलना पड़ा था। वर्ष 2013 के जल प्रलय में बागेश्वर का प्रसिद्ध पिंडारी ट्रैकिंग रूट ध्वस्त हो गया था। द्वाली में झूलापुल बह गया था। कांग्रेस की सरकार 2017 तक रही लेकिन झूलापुल का पुनर्निर्माण तक नहीं करा पाई। भाजपा की सरकार ने पिंडर घाटी के द्वाली में झूलापुल बनवाया।

फर्स्वाण ने कहा कि विपक्ष सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से डरा हुआ है। कपकोट विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है। आपदा प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। बारिश से बंद होने वाली सड़कों को खोला जा रहा है। मंत्री दौरा कर राहत कार्यों की पड़ताल कर रहे हैं। विपक्ष आपदा को अवसर के रूप में देख रहा है। कहा कि जिले में कांग्रेस और कांग्रेसी पूरी तरह से बिखरे हुए हैं। पहले कांग्रेस नेता आपस की लड़ाई खत्म कर लें, तब भाजपा पर आरोप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed