फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news: people will elect their members.

Bageshwar News: छात्रसंघ चुनाव के लिए अभाविप ने की प्रत्याशियों की घोषणा

Fri, 27 Oct 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Political news: people will elect their members.
बागेश्वर। छात्रसंघ चुनाव के लिए गतिविधि तेज हो गई है। आगामी सात नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंडित बीडी पांडेय परिसर में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। खजान सिंह टंगड़िया को अध्यक्ष, शिवपूजन तिवारी को उपाध्यक्ष और नितिन गुरुरानी को कोषाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में अभाविप की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला मंत्री संजय परिहार की मौजूदगी में अभाविप के जिला संयोजक आशीष कुमार ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी संगठन पूरे जोश के साथ चुनाव में हिस्सा ले रहा है। अभाविप ने सदैव छात्रहित के लिए कार्य करते हुए विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरे जोश के साथ जुटने के लिए कहा। उन्होेंने कहा कि बीडी पांडेय परिसर में अब तक हुए छात्रसंघ चुनाव में छात्र-छात्राओं का भरपूर समर्थन मिला है। इस साल के चुनाव में भी संगठन सभी पदों पर जीत हासिल करेगा। घोषित प्रत्याशियों ने भी जीत का संकल्प दोहराया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सौरभ जोशी, हिमांशु जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवाड़ी, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed