{"_id":"6865742411a000911e016ad6","slug":"political-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116830-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अनुपस्थित चल रहे सीएमएस सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अनुपस्थित चल रहे सीएमएस सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 02 Jul 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सीएमएस विहीन होने के मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबे समय से अनुपस्थित प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा।
जिला अस्पताल के स्थायी सीएमएस डाॅ. वीके टम्टा का 27 अगस्त 2024 में स्थानांतरण होने के बाद से जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस की जिम्मेदारी डॉ. एसपी त्रिपाठी संभाल रहे थे। बीते 10 जून को उनका स्थानांतरण नेत्र सर्जन के रूप में रुद्रपुर किया गया था। अब तक वह जिला अस्पताल से पदमुक्त नहीं हुए हैं। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद से डॉ. त्रिपाठी अस्पताल में नहीं आ रहे थे। उनके नहीं रहने पर अस्पताल के कई चिकित्सकों को प्रभारी सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई लेकिन अधिकांश चिकित्सकों ने इससे हाथ खींच लिए।
एक जुलाई के अंक में अमर उजाला ने ‘सीएमएस का प्रभार लेने को तैयार नहीं चिकित्सक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ डाॅ. तिवारी बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए डॉ. त्रिपाठी को अनुपस्थित घोषित किया। उन्होंने बताया कि डॉ. त्रिपाठी बिना कोई प्रार्थना पत्र दिए अस्पताल में नहीं आ रहे थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें अनुपस्थित घोषित कर स्पष्टीकरण मांगा है। नए सीएमएस के जल्द कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।