फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   political news in district.

हेली सेवा की मिली सौगात, रेल से जोड़ने का हो रहा प्रयास : शर्मा

Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले को हेली सेवा की सौगात मिल चुकी है। जल्द ही रेल सेवा से जोड़ने के प्रयास भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी शर्मा ने कहा कि पिछले 11 साल में प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ आवास बनाए गए। 12 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया गया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आारक्षण आर्मी में स्थायी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले देश में आठ एम्स थे आज 23 हैं। विधायक सुरेश गढ़िया, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष गणेश सिंह भंडारी, राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

संचालन मथुरा प्रसाद ने किया। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देवी, प्रमुख हेमा बिष्ट, गोविंद सिंह दानू आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व जिला प्रभारी शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा रहा है। इस मौके पर कुंदन परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed