{"_id":"684725a9f9a1a4aebc05732e","slug":"political-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116250-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में बंद नहीं की दुकान तो हम खुद लगा देंगे ताला : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में बंद नहीं की दुकान तो हम खुद लगा देंगे ताला : रावत
Mon, 09 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में आयोजित तीन दिनी यूथ फॉर ट्रूथ कार्यशाला संपन्न हो गई है। समापन दिवस पर पूर्व सीएम हरीश रावत भी कार्यशाला में पहुंचे। उन्होंने कौसानी में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। चेतावनी दी कि एक महीने में दुकान बंद नहीं हुई तो वह खुद ताला लगा देंगे। इस दौरान गांधीवादी विचारकों ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
कार्यशाला में देशभर से 55 गांधीवादी विचारकों ने भागीदारी की। सोमवार को कार्यशाला में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रवास स्थली में शराब की दुकान खुलने का वह विरोध करते हैं। उन्होंने सभास्थल से अल्मोड़ा के डीएम को फोन कर दुकान बंद करवाने के लिए कहा। चेतावनी दी कि समय रहते दुकान बंद नहीं की तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर तालाबंदी की जाएगी। गांधी चिंतक रामदत्त त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ सरकार राधा बहन भट्ट को पद्मश्री जैसे सम्मान से नवाजती है, दूसरी तरफ शराब की दुकानें खोलकर उनकी भावनाओं और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती है।
कहा कि यह कौसानी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर हमला है। भुवन पाठक ने कहा कि विचार के रूप में लोग कई मत रख सकते हैं लेकिन कार्यक्रम के रूप में एक हो सकते हैं। कार्यशाला में शामिल लोगों ने एक स्वर में शराब की दुकान खुलने का विरोध किया। इस मौके पर पद्मश्री राधा भट्ट, सुदर्शन अयंगर, सिबी के जोसेफ, अश्विन जाला, हेमंत कुमार शाह, अशोक कुमार शरण, भुवन पाठक, सत्येंद्र कुमार, वरुण मित्रा, जागृति, वीके पंत, राजीव लोचन शाह, विजय शंकर शुक्ल विवेक कुमार साव, अखिल तिवारी, लीलू कुमारी, बिपासा रैना, अजय पोद्दार आदि मौजूद रहे।