फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news.

नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Political news.
अल्मोड़ा चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की पूछताछ के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके लगातार विपक्ष के नेताओं को डराने धमका रही है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि वर्तमान में राज्य सहित पूरे देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हितों के लिए संघर्षरत है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला महासचिव गीता मेहरा, जिला सचिव प्रमोद पवार भीमा, आईटी प्रदेश सचिव शरद साह, दीपा साह, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पांडेय, नगर उपाध्यक्ष अंबी राम, नगर सचिव महेश चंद्र आर्या, घनश्याम गुरूरानी, अख्तर हुसैन, रोहन आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया सत्याग्रह
बागेश्वर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने की चेेतावनी दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सत्याग्रह, धरने पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। सरकार जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई। अब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं के उत्पीड़न का घोर विरोध करती है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। वहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, रंजीत दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नारेबाजी करते उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नारेबाजी करते उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed