फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news.

कार्यकर्ताओं के बूते ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा: कौशिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Political news.
कौसानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को स्मृतिचिह्न भेंट करते पार्टी जिलाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसका श्रेय भी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही जाता है। कौशिक कौसानी के अनासक्ति आश्रम सभागार में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। समापन अवसर पर सूबे के परिवहन मंत्री चंदन राम दास भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नीतियों की जानकारी दी। कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। पार्टी में अनुशासन है। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान देती रही है। यही कारण है कि पार्टी का साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री समेत समेत तमाम पदों को सुशोभित करता है। उन्होंने कहा कि कौसानी का प्रशिक्षण वर्ग बेहतरीन रहा है। कार्यकर्ताओं को तमाम टिप्स दिए गए हैं। इसका असर आगामी दिनों में संगठन की मजबूती में दिखेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए समापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रशिक्षण अभियान के सह संयोजक कुंदन सिंह परिहार ने संगठन संरचना में हमारी कार्य पद्धति पर विचार रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन की सराहना की। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 24 हजार नियुक्तियों और पुलिस भर्ती का शासनादेश जारी कर बेरोजगारी हटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। आशा कार्यकर्ता, पीआरडी, अतिथि शिक्षकों के वेतनमान में बढ़ोतरी, समूह लोन में ब्याज माफी, चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज बसों में बढ़ोतरी सहित कई कल्याणकारी कार्य किए हैं। कहा कि रोडवेज के 16 बस अड्डों को हाइटेक बनाने के साथ बागेश्वर जिले में खड़िया आधारित उद्योग स्थापित किए जाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, दीपा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्षा बसंती देवी, घनश्याम जोशी, हरीश रावत, केआर आर्या, गिरीश परिहार, डीके जोशी, सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, केआर आर्या, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जनार्जन लोहुमी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत सीट में टक्कर देने की स्थिति में नहीं है कांग्रेस : कौशिक
कौसानी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एकतरफा जीत हासिल करेंगे। पत्रकार वार्ता में कौशिक ने कहा कि कांग्रेस चंपावत में भाजपा को टक्कर देने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री के नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने चुनाव की पटकथा लिख दी है। यह चुनाव मात्र औपचारिकता रह गया है लेकिन भाजपा सीएम को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी रणनीति और सिद्दत के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि जनता का जुड़ाव भाजपा की ओर होता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed