{"_id":"69a32ce292115a9eb10cb0cf","slug":"police-raid-at-kemmu-station-causing-panic-among-auto-rickshaw-drivers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122751-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: केमू स्टेशन पर पुलिस की छापेमारी, डग्गामारों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: केमू स्टेशन पर पुलिस की छापेमारी, डग्गामारों में मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। केमू बस स्टेशन पर डग्गामार वाहनों के अवैध कब्जे और मनमानी की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह से ही बस स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
नगर के केमू स्टेशन में डग्गामार वाहनों के पार्क होने से हो रही परेशानी को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में केमू स्टेशन पर दावों की उड़ाई जा रही धज्जियां शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को यातायात निरीक्षक हरीश बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने केमू स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों के मौके पर ही चालान काटे गए। पुलिस की इस सख्ती को देख कई डग्गामार वाहन चालक मौके से वाहन लेकर खिसकते नजर आए। निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक ने टैक्सी स्टैंडों और बस स्टेशन के भीतर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि बस स्टेशनों के भीतर से सवारी भरने और अवैध पार्किंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने वाहन स्वामियों को हिदायत दी है कि वे निर्धारित स्टैंडों पर ही वाहन पार्क करें, अन्यथा भविष्य में वाहन सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
........कोट
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना हमारी प्राथमिकता है। बस स्टेशनों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में डग्गामारी व अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दो वाहनों के चालान किए गए हैं और अन्य संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है।
.........हरीश बिष्ट, यातायात निरीक्षक