फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police outposts will open in Bageshwar's Bilauna and Balighat

बागेश्वर के बिलौना और बालीघाट में खुलेगी पुलिस चौकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police outposts will open in Bageshwar's Bilauna and Balighat
एसपी अमित श्रीवास्तव। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के बिलौना और बालीघाट में जल्द ही पुलिस चौकी खुल जाएगी। पुलिस जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में भी पुलिस चौकी खोलने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए बिलौना और बालीघाट में पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया गया है। बिलौना में पुलिस चौकी खोलने के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। बालीघाट में जगह की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मंडलसेरा में भी पुलिस चौकी खोली जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि बिलौना और बालीघाट में पुलिस चौकी खोलने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। अब इसे मूर्तरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और जनता को भयमुक्त वातावरण देने के लिए नई चौकियां खोली जा रही हैं। जल्द ही बिलौना और बालीघाट में चौकी अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने जिले के लोगों से किसी भी अवांछित गतिविधि की सूचना बगैर झिझके देने की अपील की है। कहा है कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed