फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police arrested the accused of smack smuggling

स्मैक तस्करी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of smack smuggling
बागेश्वर। स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरवरी में पकड़ी गई 2.29 ग्राम स्मैक के मामले की जांच के दौरान युवक का नाम भी सामने आया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी 2021 को पुलिस टीम ने स्मैक के साथ बिलौना निवासी मनोज सिंह (25) को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान हर्षवर्धन सिंह उर्फ हर्षू निवासी तहसील रोड का नाम भी सामने आया था। इसके बाद मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी हर्षू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई निशा पांडेय और आरक्षी आनंद सिंह शामिल थे। कोतवाल वर्मा ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed