{"_id":"660c53fb23a34794090af224","slug":"police-arrested-67-people-imposed-goonda-act-on-three-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105498-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुलिस ने 67 लोगों को किया पाबंद, तीन पर लगाया गुंडा एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुलिस ने 67 लोगों को किया पाबंद, तीन पर लगाया गुंडा एक्ट
Wed, 03 Apr 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 60 मामलों में 183 लोगों के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए 67 लोगों को पाबंद किया है। तीन लोगों के विरुद्ध धारा 2/3 गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 151 सीआरपीसी में दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। 9 मामलों में 9 लोगों के विरुद्ध 110 जी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना किसी वैध कागजात के रकम ले जा रहे दो व्यक्तियों के कब्जे से 3,41000.10 रुपये बरामद किए गए हैं। बताया है कि आबकारी अधिनियम के 6 मामलों में 6 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 419.73 लीटर शराब बरामद की गई है। 331 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिले में 1040 लाइसेंसी हथियारों में से अब तक 588 लाइसेंसी शस्त्र जमा हो चुके हैं। शेष लाइसेंसी हथियार जल्द जमा करा लिए जाएंगे। एमवी एक्ट के तहत 273 वाहनों के चालान कर पांच वाहनों को सीज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
कोट
चुनाव को देखते हुए अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
- अक्षय प्रह्लाद कोंडे एसपी बागेश्वर