{"_id":"58b9ab4c4f1c1bec45830cd1","slug":"police-administration-for-counting-any-waist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन ने मतगणना के लिए कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन ने मतगणना के लिए कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसपी सुखबीर सिंह ने शुक्रवार को मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय परिसर का मौका मुआयना किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने स्ट्रांग रूम और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में लगे आईटीबीपी, पीएसी, रेगुलर पुलिस और अग्निशमन कर्मियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने 11 मार्च को होने वाली मतगणना के दिन की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मौके पर कोतवाल टीआर वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव, एसआई अनिल नयाल आदि थे।