फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PM Awas Yojana in Bageshwar

पट्टे की भूमि वालों को भी आवास योजना का लाभ दिलाने का होगा प्रयास: दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana in Bageshwar
बागेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों को शनिवार को प्रमाणपत्र दिए गए। नगर पालिका सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने पट्टे की भूमि पर काबिज लोगों को भी योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक दास ने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई थी। पहले इस योजना का लाभ केवल ग्रामीणों को मिलता था, अब शहरी क्षेत्रों के गरीबों को भी आवास बनाने के लिए मदद दी जा रही है। सभासदों ने कहा कि अधिकतर लोग पट्टे की जमीन होने के कारण पात्र होते हुए भी योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन

विधायक ने इस प्रकरण को सरकार के सामने रखने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में 2017-18 तक 140 आवास निर्माण के लिए 238.40 लाख और 2019-20 में 179.20 लाख रुपये की डीपीआर स्वीकृत हुई थी। शासन से उक्त योजना में 238.40 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 225.40 लाख की राशि व्यय हो चुकी है। बताया कि पूर्व की 140 डीपीआर में से 57 आवास पूरे हो चुके हैं। नए सीमा विस्तार के बाद 2019-20 में 176 डीपीआर स्वीकृत हुई है। इसमें 16 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। कार्यक्रम में ईओ राजदेव जायसी, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, नवीन चंद्र आर्या, कैलाश चंद्र आर्या, रूपा देवी, उर्मिला बिष्ट, पंकज कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed