{"_id":"5e3b0a9c8ebc3ee5be4c872a","slug":"pledge-to-free-bageshwar-from-malnutrition-bageshwar-news-hld372373778","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर को कुपोषण से मुक्त कराने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर को कुपोषण से मुक्त कराने का संकल्प
विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अतिथि।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और डीएम रंजना राजगुरु समेत कई जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले को कुपोषण से मुक्त कराने का संकल्प लिया।
बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने स्लाइड शो से प्रसव पूर्व तैयारी, खानपान, सफाई, कुपोषण क्या है, कुपोषण के लक्षण, कुपोषण से बचने का सामान्य उपाय, संतुलित आहार, कुपोषण का एक रूप एनीमिया एवं खून की कमी, छह माह तक के बच्चे को केवल स्तनपान कराने, टीकाकरण आदि विषयों की जानकारी दी। बताया कि केंद्र, राज्य सरकार ने पोषण मिशन चलाया है। इसके तहत 35 अधिकारियों ने कुपोषित बच्चों को गोद लिया है।
जिले के 34 कुपोषित बच्चों को कुपोषित श्रेणी से बाहर लाकर स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। सरकारी स्कूलों में छात्राओं में खून की कमी की जांच के लिए कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके पहले चरण में विकास खंड गरुड़ का चयन किया गया है। वहां की किशोरियों में खून की कमी मिलने पर उनकी उचित देखरेख एवं बेहतर स्वास्थ्य का उपाय किया जाएगा। सीडीओ डीडी पंत ने कहा कि कार्यशाला में प्राप्त जानकारी गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से भी इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने टॉपर छात्राओं को बांटे मोबाइल फोन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्राओं को मोबाइल फोन बांटे। इनमें शामिल सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा राधा तिवारी ने 93 प्रतिशत, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा से कक्षा 12 की छात्रा हिमानी भट्ट ने 89 प्रतिशत अंक, रीना भंडारी ने 87.80 प्रतिशत अंक पाए थे। कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसीएमओ डॉ. एनएस टोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे। ब्यूरो