{"_id":"60be60638ebc3e8de01ba629","slug":"pits-spoiling-the-beauty-of-switzerland-of-india-bageshwar-news-hld426938757","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के स्विट्जरलैंड की शोभा बिगाड़ रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के स्विट्जरलैंड की शोभा बिगाड़ रहे गड्ढे
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर कौसानी के सौंदर्य पर गड्ढे धब्बा लगा रहे हैं। कौसानी को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति बदहाल है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को वाहनों में हिचखोले खाने पड़ते हैं। यहां सुविधाओं के विस्तार में सरकार और सरकारी मकहमे नाकाम साबित हो रहे हैं। कौसानी से बागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क बैजनाथ तक बेहद खराब है। सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं। कौसानी के दीदार करने लिए आने वाले सैलानियों को ये सड़कें गलत संदेश दे रही हैं। सड़कों की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। मुख्य मार्गों की ही नहीं कौसानी के आंतरिक सड़कों की हालत भी दयनीय है। कौसानी की बदहाल सड़कों की दशा बया करती रिपोर्ट...
प्रवेश द्वार से ही शुरू हो जाती है सड़कों की बदहाली
कौसानी से बैजनाथ की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क की बदहाली जिले के प्रवेश द्वार कौसानी से ही शुरू हो जाती है। तीर बैंड मोड़ पर बना गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। तीव्र मोड़ पर गड्ढे की चपेट में आकर कई दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। बात कौसानी बाजार की करें तो यहां सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। कई गड्ढों को तो व्यापारियों ने मिट्टी और पत्थरों से पाटा है। कौसानी से बैजनाथ की 18 किमी की दूरी तय करने में वाहनों को दो घंटे का समय लग रहा है। जिले की तमाम सड़कों पर डामरीकरण हो रहा है लेकिन कौसानी-बागेश्वर सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है।
कौसानी-भतरिया सड़क में डामर का नामोनिशान नहीं
कई गांवों को जोड़ने वाली कौसानी-भतरिया सड़क भी बुरे हाल में है। इस सड़क पर कई होटल हैं। सड़क की बदहाली का असर होटल व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। यह सड़क नाकुरी, कोलाग, रतमतिया, भतरिया, दुगलोट स्टेट, लोबाज, देवनाई को जोड़ती है। सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। एक स्थान पर कल्वर्ट ध्वस्त होने के कगार पर है लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है।
विज्ञापन
बापू की तपोस्थली जाना तप करने के बराबर
महात्मा गांधी की तपोस्थली और सरला बहन की कर्मस्थली अनाशक्ति आश्रम के लिए जाने वाली सड़क भी बदहाल है। सड़क काफी संकरी है। यहां काफी झाड़ियों उगी है। निकास नालियां गंदगी से पटी हैं। इस सड़क की भी सुध नहीं ली जा रही है।
सरकार, प्रशासन, सड़क निर्माण एजेंसियां विख्यात पर्यटन स्थल कौसानी में लोगों को सुविधा देने में नाकाम हैं। बदहाल कौसानी की छवि को खराब करने का काम कर रही हैं। सड़कों की दशा न सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। - बबलू नेगी, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन कौसानी
कौसानी-बैजनाथ सड़क पर कई स्थानों पर खतरनाक बनी हुई है। सड़क पर पड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों की दशा सुधारने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं। - हिमांशु दोसाद निवासी कौसानी
बैजनाथ से कौसानी की ओर हॉटमिक्स का किया जा रहा है। कौसानी तक हॉटमिक्स होना है। कौसानी में सड़क पर पड़े गड्ढों को फिलहाल भरवा दिया जाएगा। भतरिया सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा। - संजय कुमार पांडेय, ईई लोनिवि बागेश्वर।