फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Renowned Maa Kot Bhramari Nandashtami Fair Begins; Union Minister of State Tamta Inaugurates the Event

Bageshwar News: सुप्रसिद्ध मां कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का आगाज, केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने किया शुभारंभ

Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Renowned Maa Kot Bhramari Nandashtami Fair Begins; Union Minister of State Tamta Inaugurates the Event
गरुड़ (बागेश्वर)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक उल्लास के साथ सुप्रसिद्ध मां कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार देर सायं आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कोट भ्रामरी का मेला ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक होने के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां कुमाऊं और गढ़वाल की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिलता है, जो दोनों क्षेत्रों को एकता, सौहार्द और मेल-मिलाप के सूत्र में बांधता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने कहा कि प्रदेश सरकार पौराणिक मेलों और लोक परंपराओं को सहेजने के लिए ठोस कदम उठा रही है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति के मुख्य ध्वजवाहक हैं, जहां इसके विविध रंग जीवंत हो उठते हैं। मेलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मेला सचिव देवेंद्र गोस्वामी और चंद्रशेखर बड़सीला ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, एसपी जितेंद्र कुमार मेहरा, मेला अधिकारी और एसडीएम वैभव कांडपाल, तहसीलदार निशा रानी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, बबलू नेगी, भास्कर बोरा, दीपक खुल्बे, जेसी आर्या, गोपाल सिंह किरमोलिया, मेला उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा, कनिष्ठ प्रमुख भगवती खुल्बे, डीके जोशी, नरेंद्र बिष्ट, प्रकाश कोहली, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट और ठाकुर मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed