फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   pigs. monkeys. farming. will survive.

Bageshwar News: जंगली सुअर और बंदरों से मुक्ति मिलेगी, तभी खेती बचेगी

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
pigs. monkeys. farming. will survive.
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रचार जोरशोर से चल रहा है। प्रत्याशी गांव-गांव जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मतदाता भी प्रत्याशियोंं के आगे समस्याओं का लंबा-चौड़ा चिट्ठा प्रस्तुत कर उन्हें पूरा कराने का वादा ले रहे हैं। जिले के तीनों विकासखंडों में जंगली सुअर और बंदरों की समस्या प्रमुखता से देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बंदर प्रमुख समस्या बन गए है। किसानों का कहना है कि दिन में बंदरों का झुंड और रात को जंगली सुअरों का फसल, सब्जी, फलों को चौपट कर रहे हैं। विधानसभा, लोकसभा चुनाव के अब पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के सामने भी यह समस्या प्रमुखता से उठ रही है।
विज्ञापन

किसानों की एक बड़ी समस्या सिंचाई नहरों के खस्ताहाल या बंद होना भी है। गरुड़, कपकोट, दुगनाकुरी क्षेत्र के प्रत्याशियों के सामने यह समस्या अधिक उठ रही है। बाकी गांवों में कच्चे पैदल रास्तों को पक्का बनाने, नए रास्तों का निर्माण कराने, सुरक्षा दीवारों का निर्माण, प्राकृतिक स्रोतों के जीर्णोद्धार आदि मुद्दे उठाए जा रहे हैं। कुछ महिला जिपं प्रत्याशियों ने नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकना भी अपनी प्राथमिकता में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जंगली सुअर और बंदर खेती के दुश्मन बन गए हैं। जैसे ही फसल बढ़ने लगती है जंगली सुअर आकर चौपट कर देते हैं। कुछ बच गया तो बीज लगने के बाद बंदर उजाड़ रहे हैं। किसान को लागत से अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चुनाव में नेता आकर वादा तो कर जाते हैं, लेकिन समस्या के निदान के लिए ठोस नीति नहीं बन सकी है। - शंकर करायत, कराला पालड़ी,

-
जंगली सुअर और बंदर खेतीबाड़ी चौपट कर रहे हैं। एक समय था जब बाजार से सब्जी खरीदनी नहीं पड़ती थी। अब घर की सब्जी देखना भी मुश्किल होता जा रहा है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या बन चुके इन जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। - रमेश सिंह, किसान, गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed