फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganesh Mahotsav concludes with idol immersion; chants of devotion fill the air.

Bageshwar News: मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न, गूंजे जयकारे

Sat, 26 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav concludes with idol immersion; chants of devotion fill the air.
गरुड़ (बागेश्वर)। गोस्वामी धर्मशाला राममंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव का शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। मंगलमूर्ति संगठन की ओर से गोस्वामी धर्मशाला से बैजनाथ तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और गणपति के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बैजनाथ पहुंचने पर मंदिर के समीप गोमती नदी में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। उन्होंने अगले वर्ष फिर गणेश महोत्सव मनाने की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर घनश्याम जोशी, आचार्य मनोज पांडे, दयाल गोस्वामी, डीके नेगी, सभासद अंकित जोशी, भास्कर बृजवासी, अभय नेगी, प्रमोद वर्मा, रमेश खोलिया, गणेश पांडे, हिमांशु तिवारी, धीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed