फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Photo Workshop In Kausani

बागेश्वर: देशभर के छायाकारों ने कैमरे में कैद की कौसानी-बैजनाथ की सुंदरता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Photo Workshop In Kausani
बागेश्वर के बैजनाथ भ्रमण पर पहुंचे बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाल में प्रतिभाग कर रहे देशभर के छाया - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी/बागेश्वर। पर्यटन नगरी कौसानी में नवीं बुरांश हिमालयन लैंडस्केप कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। कार्यशाला में देशभर से आए 22 छायाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। छायाकार क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करने के साथ-साथ कार्यशाला में लोगों को फाटोग्राफी के गुर भी सिखाएंगे। 12 फरवरी को कार्यशाला का समापन होगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ आयोजक और प्रसिद्ध छायाकार थ्रीश कपूर ने किया। उन्होंने कार्यशाला के पिछले आठ साल के अनुभवों को सांझा किया और छायाकारों को हिमालय फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी। हिमालय लैंडस्केप पर व्याख्यापन भी दिया। अल्मोड़ा से आए छायाकार चेतन कपूर ने लैंडस्केप फोटोग्राफी को लेकर अपने विचार रखे और चित्रमय प्रजेंटेशन दिया। छायाकारों ने कौसानी और बैजनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान बैजनाथ मंदिर समूह और लक्ष्मी नारायण मंदिर में फोटोग्राफी की और कौसानी से गरुड़ के बीच दिखने वाले प्राकृतिक नजारों को भी कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

आयोजक कपूर ने बताया कि कार्यशाला में लखनऊ से अनिल रिसाल, इंदौर से गुरदास दुआ, जयपुर से उमेश गोगना, धनबाद से मुकेश श्रीवास्तव समेत कई अन्य छायाकार भाग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में छायाकार लैंडस्केप, पोट्रेट समेत अन्य विधा में फोटोग्राफी करने के साथ स्थानीय लोगों को भी फोटोग्राफी के गुर सिखाएंगे। कार्यशाला में सभी छायाकारों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed