{"_id":"62780f6934897f1e9046f9b9","slug":"petrol-stocks-end-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4619840167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के दो पेट्रोल पंप में समाप्त हुआ पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के दो पेट्रोल पंप में समाप्त हुआ पेट्रोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रविवार को नगर के दो पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद पेट्रोल समाप्त होने के कारण शाम के समय पंप पर आने वाले वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ा।
जिले में पेट्रोल का संकट दिखने लगा है। गरुड़ के बैजनाथ स्थित पेट्रोल पंप में अक्सर ईंधन खत्म होने की परेशानी रहती है। अब जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप में भी पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है। नगर के माल रोड और बिलौना स्थित पंप में रविवार की दोपहर के बाद पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर के माल रोड वाले पंप पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। जिसके कारण इस पंप पर पेट्रोल खत्म होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इधर, एसडीमए हरगिरी ने बताया कि जिले में पेट्रोल संकट नहीं है। पेट्रोल का वाहन पहुंच गया है। सोमवार की सुबह से दोनों पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा। संवाद
बैजनाथ में पर्याप्त मात्रा में है ईंधन
गरुड (बागेश्वर)। बैजनाथ के एकमात्र पेट्रोल पंप में अब ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है। पंप में पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने पंप के संचालक से भविष्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बैजनाथ के एकमात्र पेट्रोल पंप में पेट्रोल का स्टॉक सात मई को समाप्त हो गया था। पेट्रोल नहीं मिलने से कई वाहनों के चक्के जाम हो गये थे। बागेश्वर के एसडीएम हर गिरी ने ईंधन की समस्या को गंभीरता से लिया। एसडीएम के निर्देश पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आला अधिकारियों ने सात मई को हल्द्वानी से छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल भरा टैंकर बैजनाथ भेजा। पंप के कर्मचारियों ने रविवार को पंप पर ईंधन लेने पहुंचे सभी वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया।