फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Petrol ran out at the Mall Road pump

Bageshwar News: माल रोड के पंप पर समाप्त हुआ पेट्रोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Petrol ran out at the Mall Road pump
बागेश्वर। नगर में कुछ दिनों तक पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू रहने के बाद फिर दिक्कत शुरू हो गई है। माल रोड स्थित मुख्य पंप पर पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 14 पेट्रोल पंप हैं। इनमें आठ पंप जिला मुख्यालय में हैं। इनमें सर्वाधिक चहल-पहल माल रोड के पंप पर रहती है। हालांकि इसी पंप पर अधिकतर ईंधन समाप्त होने की परेशानी भी रहती है। शुक्रवार को दोपहर तक पंप में पेट्रोल उपलब्ध था। बाद में पेट्रोल समाप्त का बोर्ड लग गया। वाहन चालक पंप पर आकर मायूस वापस लौटे। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि नगर के बाकी पंपों में पेट्रोल पर्याप्त है। माल रोड के पंप में शनिवार दोपहर तक पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed