फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People sets Fire On Garbaje on the Bank Of Saryu

Bageshwar News: नदी तक पर खुलेआम जल रहा उत्तरायणी मेलास्थल का कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
People sets Fire On Garbaje on the Bank Of Saryu
बागेश्वर के सरयू नदी के किनारे शनिवार दोपहर एकत्र किए गए कूड़े पर लगाई गई आग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला स्थल पर जमा कूड़े का निस्तारण करने के स्थान पर सरयू नदी किनारे ही जला दिया जा रहा है। इससे प्रदूषण तो फैल ही रहा है, हाईकोर्ट के निर्देशों का भी यह उल्लंघन है। यह सब सरकारी तंत्र की आंखों के सामने हो रहा है।
विज्ञापन

14 से 23 जनवरी दस दिन तक चले उत्तरायणी मेले में सरयू तट पर व्यापारियों की दुकानें लगी थीं। व्यापारिक मेला शनिवार तक भी जारी रहा। मेले के दौरान सरयू तट पर काफी मात्रा में कूड़ा एकत्र हो गया था। नगर पालिका ने एक निश्चित रकम लेकर सरयू तट पर व्यापारियों को दुकानें आवंटित की थीं। अब सरयू तट से एकत्र कूड़ा उठाने के स्थान पर सरयू तट पर ही जला दिया जा रहा है। यह जला-अधजला कूड़ा कहीं न कहीं सरयू में ही समाना है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार रात सरयू तट का जायजा लिया तो तीन स्थानों पर कूड़ा इकट्ठा था। इनमें से दो कूड़े के ढेरों में आग लगाई गई थी। शनिवार की सुबह भी सरयू के तट पर स्वच्छता अभियान चलाने वाले सरकारी विभागों के जाने के बाद कूड़े को आग के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार की रात, शनिवार को किसके आदेश पर क़ूड़े को आग के हवाले किया गया, यह जांच का विषय है। वह भी तब जब कूड़ा जलाने पर हाईकोर्ट की रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नदी तट पर कूड़ा जलाया है, तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी, संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर।
डीएम ने निर्देश पर चला सफाई अभियान
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देश पर नुमाइशखेत मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह 8 बजे से चले अभियान के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी। नोडल अधिकारियों को सफाई अभियान से पहले और बाद की फोटोग्राफी करने, फोटो, वीडियो क्लिप नगर पालिका ईओ को भेजने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed