फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People have to run to other districts to get handicapped certificate

Bageshwar News: दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए लगानी पड़ रही बाहरी जिलों की दौड़

Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People have to run to other districts to get handicapped certificate
बागेश्वर। जिले के अस्पतालों में ईएनटी और मनोचिकित्सक नहीं होने से मरीजों और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को इलाज कराने जबकि दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने संबंधी जांच के लिए बाहरी जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ का अनुबंध समाप्त होने के बाद नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं पाई है। जिला अस्पताल में कान, नाक और गले से संबंधित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मनोचिकित्सक नहीं होने से मानसिक रोगियों को भी जिले में इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिले में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से प्रमाणपत्र बनाने के लिए पहुंचने वाले दिव्यांगों को भी चिकित्सकों की कमी से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगों को चिकित्सकीय प्रमाणपत्र बनाने के लिए के लिए अल्मोड़ा या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिले में ईनटी सर्जन नहीं होने से नौ और मनोचिकित्सक नहीं होने से 16 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed