फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People from 15 villages are covering a distance of 25 km for Aadhaar renewal.

Bageshwar News: आधार नवीनीकरण के लिए 15 गांवों के लोग तय कर रहे 25 किमी की दूरी

Mon, 29 Jan 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 29 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
People from 15 villages are covering a distance of 25 km for Aadhaar renewal.
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना के खरही क्षेत्र में आधार केंद्र नहीं होने से लोगों को आधार कार्ड नवीनीकरण कराने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के 15 गांवों के लोगों को इसके लिए 25 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में आधार सेंटर खोलने या दाणोंछीना में चल रहे सीएससी में आधार नवीनीकरण की सुविधा प्रदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों आधार कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र के सीएससी में आधार कार्ड बनाने या नवीनीकरण की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों के आधार नवीनीकरण नहीं होने पर बैरंग भी लौटना पड़ रहा है। इधर, ज्ञापन में ग्रामीणों ने एनएच के चौड़ीकरण के दौरान भटखोला में कटने वाले देवदार के पेड़ों के पातन की अनुमति वन पंचायत को देेने की भी मांग की है। वहां पर पूरन चंद्र, नरेंद्र सिंह रावत, हरीश चंद्र भट्ट, मनोज पंत, खीम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed