{"_id":"66b8f6e0d1a335a94208660d","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-232-1-alm1004-115705-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन घंटे तक 75 गांवों की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन घंटे तक 75 गांवों की बिजली रही गुल
Sun, 11 Aug 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। जिले में कौसानी, गरुड़ समेत नगरीय क्षेत्र में कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बिजली न होने से 75 से अधिक गांव और नगरीय क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को कौसानी में बिजली लाइन शिफ्टिंग के चलते गरुड़ क्षेत्र की बिजली तीन घंटे से तक ठप रही। जिसके चलते क्षेत्र के 75 गांव के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बागेश्वर बिजलीघर की मेन लाइन में खराबी आने से मंडलसेरा, जोशीगांव, कांडाधार, भल्यूड़ा, तहसील, मजियाखेत, कफलखेत, बागनाथ वार्ड में बिजली गुल रही। अमसरकोट में बिजली लाइन में पेड़ गिरने से तार टूट गए। 22 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
कोट- कौसानी पेयजल योजना के निर्माण में बाधा बन रही लाइन को शिफ्ट करने के दौरान गरुड़ क्षेत्र की बिजली काटी गई थी। लाइन शिफ्ट करने के बाद क्षेत्र की बिजली बहाल कर दी गई है। अन्य क्षेत्रों में जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी। -आनंद सिंह खोलिया, एसडीओ, यूपीसीएल
विज्ञापन
गनाई क्षेत्र में छह घंटे आपूर्ति प्रभावित
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जिले के चौखुटिया विकास खंड में रविवार को करीब छह घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को मौसम खराब होने के बावजूद बिजली सात बजे के आसपास सुबह ही गुल हो गई। इस कारण बिजली आधारित लघु उद्योग स्वामियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद करीब डेढ़ बजे के आसपास बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आने के कारण यह समस्या पैदा हुई थी। इसे ठीक कर लिया गया है। संवाद