फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिला पंचायत, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख के पदों पर कौन आसीन होगा, इसको लेकर चल रही कयासबाजी आज हकीकत में बदल जाएगी। भाजपा जिला पंचायत सहित सभी ब्लॉक प्रमुख के पदों पर जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। कांग्रेस भी खेल में खुद को कमतर नहीं मान रही है। कांग्रेस की ओर से असल खेल बाकी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की शोभा देवी और कांग्रेस की सरोज आर्या के बीच मुकाबला है। भाजपा की भैरूचौबट्टा सीट से जिपं सदस्य चुनी गई हेमलता नामांकन के एक दिन पहले से उनके खेमे में नहीं दिखी है। हालांकि पार्टी ने असों से निर्दलीय जिपं सदस्य चुने गए कुंदन प्रसाद को पूर्व में ही अपने साथ कर लिया था। अब गरुड़ के अणा से निर्दलीय जीत हासिल करने वाले भाष्कर बोरा का साथ मिलने की बात कही है। अगर भैरूचौबट्टा की जिपं सदस्य भाजपा के पक्ष में वोट नहीं भी करें तब भी फिलहाल भाजपा की राह आसान लग रही है। सोशल मीडिया पर भी भाजपा और उनके समर्थन करने वाले 10 जिपं सदस्यों की फोटो खूब वायरल हो रही है। हालांकि कांग्रेस की गणित कुछ अलग ही चल रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला का कहना है कि अभी खेल बाकी है। गणित में पहले भाग एक और भाग दो होता है। फिर अंकगणित की बारी आती है। अंकगणित अभी बाकी है, इसी से अंतिम परिणाम भी निकलना है। जिपं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की विशाखा खेतवाल और कांग्रेस समर्थित नवीन परिहार के बीच मुकाबला है। तीनों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। बागेश्वर में दीपा देवी और उमा देवी, कपकोट में भावना शाही और वंदना ऐठानी, गरुड़ में किशन सिंह बोरा और देवेंद्र सिंह आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपं में सीटों की स्थिति
बागेश्वर। जिला पंचायत में 19 सदस्य हैं। भाजपा की एक सदस्य निर्विरोध बनी थी, जबकि आठ जीतकर आए। कांग्रेस के छह सदस्य जीते और चार सदस्य निर्दलीय जीतकर आए हैं। तीनों विकासखंडों में क्षेपं सदस्य की 40-40 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed