{"_id":"684724fe2366c5ce0e0e0fc8","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116246-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागनाथ वार्ड के नालों का पानी संगम सरयू-गोमती की निर्मलता को कर रहा धूमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागनाथ वार्ड के नालों का पानी संगम सरयू-गोमती की निर्मलता को कर रहा धूमिल
Mon, 09 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल शुरू होने को है लेकिन नगरपालिका क्षेत्र में बारिश की चुनौतियों से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं है। बागनाथ वार्ड में जलभराव की समस्या है। नालियों और कलमठ की सफाई नहीं हुई है। कई घरों में रेन वाटर पाइप तक नहीं लगे होने से बारिश का पानी सीधे सड़कों पर गिरता है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मानसून से पूर्व वार्ड की पड़ताल की तो कई समस्याएं देखने को मिलीं। नालों से निकलने वाला पानी सरयू और गोमती नदियों में पहुंचकर पानी को दूषित कर रहा है।
वार्ड का विवरण
बागेश्वर। वर्ष 2019 के चुनाव से पूर्व हुए परिसीमन में घटबगड़ और नीलेश्वर वार्ड के कुछ हिस्से को जोड़कर बागनाथ वार्ड बनाया गया था। 1.50 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले वार्ड की आबादी 2403 है। वार्ड में बागनाथ मंदिर, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, माल रोड, स्टेशन रोड, घटबगड़ और पर्यावरण मित्र कॉलोनी शामिल हैं।
वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था
बागेश्वर। वार्ड में प्रमुख रूप से चार नालियां हैं। स्टेशन रोड से बहने वाला मुख्य नाला गांधी आश्रम के समीप से, चौक बाजार क्षेत्र का नाला काल भैरव मंदिर के समीप, जबकि एसबीआई तिराहे से बहने वाला नाला गोमती पुल के समीप से गोमती नदी में मिलता है, जबकि माल रोड, कत्यूर बाजार से बहने वाला नाला बागनाथ मंदिर के समीप से सरयू नदी में मिलता है। रोजाना इन नालों से लोगों के घरों और दुकानों की गंदगी नदियों में मिलकर पानी को प्रदूषित करती है। बारिश के दिनों में नाली चोक होने पर सड़क और रास्तों पर जलभराव होने लगता है।
विज्ञापन
स्टेशन रोड से बहने वाले पानी की निकासी के लिए बना कलमठ लंबे समय से बंद है। निकासी नहीं होने से बारिश के दौरान नाले का पानी और गंदगी सड़क में जमा हो जाती है। आसपास की दुकानों के भीतर पानी भर जाता है। आधी रात में भी बारिश होने पर सामान बचाने के लिए दुकान की दौड़ लगानी पड़ती है।
नरेश अरोड़ा, व्यापारी, स्टेशन रोड
वार्ड की नालियों की सीधी सप्लाई नदियों में है। वार्ड के कई स्थानों से गुजरने वाले नाले काफी संकरे होने से जल्द गंदगी से भर जाते हैं। बारिश के दिनों में नालों में पानी अधिक होने पर सड़कों पर बहने लगता है। बारिश के दौरान खड़ी बाजार और बागनाथ की ढलान वाली गलियों में पानी बहने से राहगीर परेशान रहते हैं।
उमेश चंद्र साह, व्यापारी, खड़ी बाजार
वार्ड में जल निकासी के उचित इंतजाम नहीं हैं। घटबगड़ क्षेत्र से बारिश का पानी बहकर बाजार की सड़कों पर आता है। सीवर लाइन वार्ड की मुख्य समस्या है। सारा दूषित पानी नदियों में गिरता है। मानसून से पहले कलमठ, निकास नाली की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
गीता रावल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
वार्ड की नालियों को साफ करने के लिए अपने स्तर से अभियान चलाया जा रहा है। मानसून तक प्रत्येक नाले को साफ करने का लक्ष्य रखा है। स्टेशन मार्ग पर कलमठ की सफाई नहीं होने से दिक्कत है। सड़क महकमे के अधिकारियों से उम्मीद है कि मानसून शुरू होने से पहले वह समस्या का निदान कर देंगे।
नवीन रावल, सभासद, बागनाथ वार्ड, बागेश्वर